खाना ठीक से हजम नहीं हो रहा है तो करें ये काम, दूर रहेगी पाचन की समस्या

खाना ठीक से हजम नहीं हो रहा है तो करें ये काम, दूर रहेगी पाचन की समस्या

सेहतराग टीम

शरीर फिट और तंदुरूस्त रहे उसके लिए हम क्या-क्या नहीं करते हैं। उसके लिए हम रोजाना पोष्टिक आहार लेते हैं, योगा और एक्सरसाइज करते हैं। यही नहीं हम अपने शरीर को आराम देने के लिए भरपूर नींद भी लेते हैं। उसके बावजूद भी कई ऐसी बीमारियों से हमें सामना करना पड़ता है जो देखने में काफी सामान्य होती हैं लेकिन वो तकलीफ बहुत देती है। उन्हीं में से एक है अपच, जो हमें काफी तकलीफ देती है। अगर खाना ठीक से पचा ना हो तो हमें कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती है। किसी काम में मन नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि हमेशा हमारा पेट भरा है।

खाना जल्दी हजम करने और पेट को दुरुस्त रखने के घरेलु उपाय (Best Home Remedies for Fast Digestion in Hindi):

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र को दुरूस्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के तरीके-

समय पर खाना खाएं

खाना सही से पचे ये सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसके लिए सबसे जरूरी बात है कि आप समय पर खाना खाएं। यही नहीं खाना खाने के बाद तुंरत लेटे नहीं बल्कि थोड़ा बहुत टहल ले। इससे खाना पचने में पाचन तंत्र को मदद मिलेगी।

हाईफाइबर डाइट खाएं

फाइबर युक्त खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। ये शरीर को कब्ज से दूर रखता है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। उच्च फाइबर युक्त खाना विभिन्न पाचन स्थितियों जैसे डायवर्टीकुलोसिस को रोकने में भी मदद करता है। इसलिए ज्यादा वही पदार्थ खाएं जिसमें हाई फाइबर होता है।

ज्यादा फैटी चीजें न खाएं

जो भी आप खाना खा रहे हैं उसे खाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसमें ज्यादा फैट न हो। कई लोग साधारण खाने से ज्यादा जंक फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि जंक फूड में सबसे ज्यादा फैट होता है। यही फैट शरीर में जमा होता है और पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है। ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है।  

खूब पीएं पानी

पानी भी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करता है। इसलिए हमेशा ये कोशिश करें कि आप दिनभर में खूब पानी पीएं। पानी शरीर को हाइड्रेटेट रखेगा। 

रोजाना करें एक्सरसाइज

शरीर के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। खुद को फिट रखने का ये बेहतरीन तरीका है। एक्सरसाइज करने से शरीर के सभी अंग दुरुस्त का काम करेंगे और आपका वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ेगा। इसके लिए आप जॉगिग, योगा या फिर प्राणायाम भी कर सकते हैं। लॉकडाउन में बाहर निकलना ठीक नहीं है इसलिए अगर आपको जॉगिग करना है तो आप अपने घर की छत पर टहल सकते हैं। इसके साथ ही खुली हवा में योगा करना सेहत के लिए बेस्ट होगा।

 

इसे भी पढ़ें-

ये 7 हर्ब्स किडनी को रखती हैं साफ और सेहतमंद

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।